देश के कई राज्यों पर तूफान का खतरा | मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम काफी दिनों से साफ और शुष्क है। लेकिन अब इसमें बदलाव की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक मौसमी सिस्टम बन चुका है जो देश के कई राज्यों में तबाही मचा सकता हैं। अभी इसकी तीव्रता डिप्रेशन की है इसके उत्तर पश्चिम दिशा में तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है। और मजबूत होकर दीप डिप्रेशन में बदल सकता है इसके तूफान बनने की संभावना कम है लेकिन यह तूफान से सिर्फ एक कदम पीछे रहेगा। इसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होगी जिसमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उड़ीसा महाराष्ट्र में भीेे इसका 30 नवंबर से असर दिखने की संभावना है और मध्यम बारिश की संभावना रहे गी

देश के अन्य राज्यों का मौसम—उत्तर भारत और मैदानी भागों में मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहेगा। दिन में खिली धूप देखने को मिलेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से साफ और शुष्क हवा चलने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 30 नवंबर को पहाड़ी राज्यों पर पहुंचने की संभावना है जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना रहेगी। लेकिन मैदानी राज्यों में मौसम लगातार बिल्कुल साफ और शुष्क रहेगा। जिसमें पंजाब हरियाणा राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड मध्य प्रदेश और गुजरात के इलाके शामिल है।

कोहरे का अपडेट—20 नवंबर को मैदानी राज्यों में कोहरा देखने को मिला था। लेकिन अब मौसम बिल्कुल साफ है। 30 नवंबर को जब अगला पश्चिमी विकशॉप आएगा तब पंजाब सहित हरियाणा दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कोहरा देखने को मिलेगा। उसे समय दर्शाता 0 से 50 मीटर रह सकती है।

तापमान की जानकारी–उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब और अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री है और अभी यह इसी श्रेणी में रहेगा। जब पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी देखने को मिलेगी तब इसमें गिरावट की उम्मीद रहेगी।

26 thoughts on “देश के कई राज्यों पर तूफान का खतरा | मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

Leave a Reply to internet_v_ofis_ulkn Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *